दिनांक 25.02.2026 को समोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ , शिमला द्वारा खण्ड स्तरीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश शर्मा, निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, श्री हरिवल्लभ कौशल, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ बिलासपुर तथा निरीक्षक सहकारी सभाएं, झंडूता ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रबंधन समिति के सदस्यों को आदर्श उपविधियों (Model Bye-Laws), सहकारी संस्थाओं के संचालन तथा सदस्यों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने कहा कि सहकारी संस्थाओं का उद्देश्य सदस्यों का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास सुनिश्चित करना है तथा सहकारिता के सिद्धांतों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न सहकारी सभाओं से आए प्रबंधन समिति सदस्यों एवं सहकार बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
/