हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ , शिमला द्वारा दिनांक 12.06.2026 को त्रिलोकीनाथ, जिला लाहौल-स्पीति में सहकारी सभाओं के सदस्यों हेतु एक दिवसीय सहकारी शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को सहकारी आंदोलन के लाभ, सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य, सदस्यता की योग्यताएं, तथा सहकारी सभाओं के सुचारु संचालन में सदस्यों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सहकारी अधिनियम एवं नियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों, लोकतांत्रिक प्रबंधन, सदस्य सहभागिता तथा वित्तीय अनुशासन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा सहकारी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
/