हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा दिनांक 10 जून 2026 को केलांग, जिला लाहौल-स्पीति में एक दिवसीय सहकारी जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सहकारी सभाओं के गठन, उनके कार्यों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हिमाचल प्रदेश में कार्यरत विभिन्न प्रकार की सहकारी सभाओं तथा उनके माध्यम से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सहकारी सभाओं के सदस्यों एवं प्रबंधक समितियों के अधिकारों और कर्तव्यों, सभाओं के सुचारु संचालन तथा लाभ के वितरण संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि सहकारिता ग्रामीण एवं आर्थिक विकास का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा लोग सामूहिक प्रयासों से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं।
/