Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

Awareness Camp- Pukhri Chamba

4 photos

सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ, चम्बा के अंतर्गत विकास खण्ड चम्बा की सहकारी सभाओं की प्रबंधक समितियों के सदस्यों एवं सभा सदस्यों के लिए दिनांक 03.06.2026 को मसरूंड सहकारी सभा में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ, चम्बा द्वारा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटीज, श्री विजेंद्र पठानिया, सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र गर्ली के प्रधानाचार्य श्री बलबिन्दर सिंह तथा सहकारी शिक्षा अनुदेशक नूरपुर श्री बलवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सहकारी शिक्षा अनुदेशक नूरपुर श्री बलवंत सिंह ने उपस्थित सदस्यों को सहकारी सभाओं के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र गरली के प्रधानाचार्य श्री बलबिन्दर सिंह ने हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएँ अधिनियम एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटीज, श्री विजेंद्र पठानिया ने उपस्थित सदस्यों को सहकारी सभाओं में अमानतें जमा करने के महत्व तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। शिविर में लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया तथा सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। प्रतिभागियों ने ऐसे शिक्षा शिविरों के आयोजन को सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।