Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

Awareness Camp- Block Sadar Mandi

5 photos

ब्लॉक सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश दिनांक 27.03.2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ द्वारा सहकारी आन्दोलन को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मण्डी के खण्ड सदर में दिनांक 27.03.2026 को में आयोजित किया गया। इस शिविर ने न केवल सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कार्यों में नवाचार, विविधीकरण और प्रभावी प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। विशेष रूप से “व्यापारी विकास योजना” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक और दूरदर्शी मार्गदर्शन दिया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ० जगदीश शर्मा द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी ने प्रतिभागियों की समझ को गहराई प्रदान की, वहीं श्री केशव नायक , निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के आश्वासन ने सहकारी तंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। इस अवसर पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं श्री राजेश जसवाल ने प्रतिभागियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान कर त्वरित प्रशासनिक संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सचिव सहकारी विकास संघ शिमला, श्री गौरव जरियाल ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रशिक्षण शिविरों में निरंतर भाग लें, ताकि उन्हें नवीन जानकारियाँ एवं कौशल प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशिक्षण शिविर सहकारी सभाओं की मांग के अनुरूप आयोजित किए जाएँ, तो उनकी उपयोगिता और प्रभावशीलता दोनों बढ़ जाती है तथा प्रतिभागियों की उपस्थिति और सीखने की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला सहकारी विकास संघ मंडी के अध्यक्ष श्री संजय गौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अन्य वक्ताओं द्वारा सहकारी समितियों के अधिकारों, कर्तव्यों और आधुनिक चुनौतियों के संदर्भ में दिए गए सुझावों ने प्रतिभागियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। लगभग 200 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जमीनी स्तर पर प्रभावी बदलाव लाने में सक्षम हैं। अंत में, गौरव जरयाल जी ने सभी प्रतिभागियों, सहकारी विभाग तथा जिला सहकारी विकास संघ मंडी का आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। समग्र रूप से यह प्रशिक्षण शिविर सहकारी क्षेत्र के विकास, सुदृढ़ीकरण और भविष्य की रणनीति तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, जो आने वाले समय में सहकारी संस्थाओं को अधिक आत्मनिर्भर और प्रभावशाली बनाने में सहायक होगा।