Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

Awareness Camp- Badsar Hamirpur

6 photos

बड़सर, 7 मार्च: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा विकास खंड बिझड़ी हमीरपुर की सहकारी सभाओं के प्रबंधन समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए कालका मंदिर, टिक्कर राजपूतां में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ संचालन, पारदर्शिता बढ़ाने तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यशवीर सिंह पटियाल, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ हमीरपुर ने की, जबकि उप-पंजीयक सहकारी सभाएं, धर्मशाला श्री राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री राम कृष्ण (निदेशक), श्री सुरेश कुमार (पूर्व निदेशक), श्री रवि कुमार (सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं हमीरपुर), श्री राजेश कौशल (जिला अंकेक्षण अधिकारी), श्री राजेश कुमार (निरीक्षक, विकास खंड बिझड़ी), श्री दलीप कुमार, श्री सुनील कुमार एवं श्री कुलदीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।शिविर के दौरान श्री बलवंत सिंह, सहकारी शिक्षा अनुदेशक, विकास संघ द्वारा सहकारी सभाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। सहायक पंजीयक श्री रवि कुमार ने सदस्यों को ऋण वसूली के कानूनी एवं वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। वहीं, अध्यक्ष श्री यशवीर सिंह पटियाल ने सहकारिता के महत्व एवं सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए सदस्यों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार ने सदस्यों को समय पर अभिलेख (रिकॉर्ड) संधारण के निर्देश दिए तथा सहकारी सभाओं के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जन औषधि केंद्र, लोक मित्र केंद्र, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, ग्रीन स्टोर एवं स्कूल जैसे नए आयामों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस शिविर में लगभग 90 सदस्यों ने भाग लिया तथा सहकारी सभाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।