हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड), शिमला द्वारा विकास खण्ड हरोली की सहकारी सभाओं के सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए इस्पुर शारकी सहकारी सभा में 18 अगस्त 2026 को एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान श्री बलवंत सिंह ने सहकारी सभाओं के सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री अशोक कुमार, खण्ड निरीक्षक, सहकारी सभाएं ने ऋण वसूली प्रक्रिया तथा उससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाया। इसी क्रम में श्री राजिंदर शर्मा, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ (उनकोफैड), ऊना ने भारत सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र एवं आम जनता के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहकारी सभाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर श्री कुशल राणा ने शिविर में उपस्थित सहकारी सभाओं के सदस्यों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभाओं के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सहकारिता से संबंधित नियमों, अधिकारों एवं कर्तव्यों, ऋण वसूली प्रक्रिया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा।
/