Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी सप्ताह 2026 के अंतर्गत सहकारी चौपाल का आयोजन-विकास खंड धनोटू मंडी

4 photos

दिनांक 3, जुलाई सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 29 जून से 6 जुलाई, 2026 तक देशभर में आयोजित किए जा रहे “सहकारी सप्ताह, 2026” के अंतर्गत आज मंडी जिला के विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत पलोहटा में एक सहकारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष श्री संजय गौड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती गोदावरी, उप-प्रधान श्री दिलीप कुमार, मंडी जिला सहकारी विकास संघ के सचिव श्री लाभ सिंह, शिवा प्रोजेक्ट के प्रधान श्री मनीष शर्मा तथा स्थानीय कृषि सेवा सहकारी सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष श्री संजय गौड़ द्वारा उपस्थित सभी लोगों की सहकारिता संबंधी शंकाओं का समाधान किया तथा उन्हें केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा जारी नई पहलों की जानकारियां प्रदान की।