दिनांक 6 जुलाई को सहकारी सप्ताह समारोह के अंतर्गत 30वें डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा सीपुर, मशोबरा, जिला शिमला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया।
/