Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी सप्ताह समारोह -प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी.आई.ई.टी.), घनाहट्टी, तहसील शिमला

13 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस तथा सहकारिता सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में 03 जुलाई, 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी.आई.ई.टी.), घनाहट्टी, तहसील शिमला में सहकारिता विषय पर एक भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंजीयक सहकारी सभाएं, हिमाचल प्रदेश, श्री डी.सी. नेगी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में सहकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में सहकारिता की भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। प्रतियोगिता का आयोजन हिमकोफैड के मुख्य सचिव श्री गौरव जरियाल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्री अशोक शर्मा, सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी तथा श्री कमल स्वरूप धुली, प्रचार-प्रसार अधिकारी, हिमकोफैड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन अत्यंत व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सहकारिता विषय पर अपनी ज्ञान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात डी.आई.ई.टी. के सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को हिमकोफैड की ओर से नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सुश्री सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,100/- एवं ट्रॉफी, सुश्री महिका चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹2,100/- एवं ट्रॉफी तथा सुश्री काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹1,100/- एवं ट्रॉफी प्राप्त की। पुरस्कार डी.आई.ई.टी. के प्रधानाचार्य श्री जय देव नेगी द्वारा हिमकोफैड की ओर से विजेताओं को प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री जय देव नेगी ने विद्यार्थियों को सहकारिता आंदोलन से जुड़ने तथा समाज के समग्र विकास में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिमकोफैड द्वारा आयोजित इस ज्ञानवर्धक पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डी.आई.ई.टी. के समस्त स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा। विशेष रूप से डॉ. संजीव शर्मा, व्याख्याता, डी.आई.ई.टी. घनाहट्टी के समर्पित सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सक्रिय प्रयासों से सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने “सहकार से समृद्धि” के सिद्धांत को आत्मसात करने तथा समाज के विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। हिमकोफैड द्वारा आयोजित यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि नई पीढ़ी में सहकारिता के प्रति जागरूकता, सहभागिता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल भी सिद्ध हुई।