Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी सप्ताह समारोह – प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पौधारोपण कार्यक्रम- बिलासपुर

7 photos

दिनांक 2 जुलाई को सहकारी सप्ताह समारोह के अंतर्गत कुहमझवाड़ पंचायत में हिमकोफैड के संचालक मंडल के सदस्य श्री आशीष ठाकुर के मार्गदर्शन तथा विभागीय अधिकारियों के सहयोग से डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुहमझवाड़ पंचायत में एक पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।