सहकारी सप्ताह समारोह के अंतर्गत दिनांक 6 जुलाई 2026 को फतेहपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ तथा जिला सहकारी विकास संघ काँगड़ा द्वारा सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सहकारी सभाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता तथा सदस्यों को सहकारिता के सिद्धांतों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के निदेशक श्री रघुवीर सिंह पठानिया सहित सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को ग्रामीण विकास एवं किसानों की आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम बताते हुए उन्हें अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
/