Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन- विकास खण्ड भरमौर चंबा

5 photos

भरमौर, 16 जून 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा विकास खण्ड भरमौर की सहकारी सभाओं के प्रबंधक समिति सदस्यों, सभा सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर के मीटिंग हॉल में किया गया। शिविर में लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर सहकारी शिक्षा अनुदेशक, नूरपुर श्री बलवंत सिंह ने उपस्थित सदस्यों को सहकारी सभा के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सहकारी सभाओं के सुचारू संचालन में सदस्यों की भूमिका तथा उनके दायित्वों के बारे में भी अवगत करवाया। सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र ,गरली प्रधानाचार्य श्री बलबिंदर सिंह ने उपस्थित सदस्यों को सहकारी सभाओं के कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सदस्यों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर सहकारी सभाओं की आर्थिक गतिविधियों एवं कारोबार को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभाओं के प्रबंधक समिति सदस्यों, सभा सदस्यों एवं कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा सहकारी सभाओं के कारोबार को बढ़ाने के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा।