सहकारी शिक्षा शिविरों का आयोजन-विकास खण्ड तीसा ,विकास खण्ड मैहला चम्बा
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा जिला चम्बा के विभिन्न विकास खण्डों की सहकारी सभाओं के प्रबंधक समिति सदस्यों, सभा सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 9 जून 2026 को विकास खण्ड तीसा की सहकारी सभाओं के लिए भंजराडू, चुराह वैली में तथा दिनांक 11 जून 2026 को विकास खण्ड मैहला की सहकारी सभाओं के लिए राख में सहकारी शिक्षा शिविर आयोजित किए गए।इन सहकारी शिक्षा शिविरों का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभाओं के प्रबंधक समिति सदस्यों, सभा सदस्यों एवं कर्मचारियों को सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, सभा के कारोबार को बढ़ाने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं तथा सहकारी सभाओं की अंकेक्षण एवं ऋण प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना रहा। दोनों शिविरों में कुल लगभग 86 सदस्यों ने भाग लिया।