Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी शिक्षा एवं सभाओं की प्रबंधन व्यवस्था पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित- ऊना

6 photos

ऊना: जिला ऊना के अम्ब विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए सहकारी शिक्षा एवं सभाओं की प्रबंध व्यवस्था विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चरूडू के सामुदायिक भवन में ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश सहकारी विकास संघ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में ऊनकोफैड के चेयरमैन श्री राजेंद्र शर्मा, वाइस चेयरमैन श्री रविन्द्र जसवाल, हिमकोफैड के सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह, हिमकेप्स के निदेशक श्री सोमनाथ तथा सहकारिता विभाग के निरीक्षक श्री विपिन कुमार सहित सहकारी सभाओं के लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर ऊनकोफैड के चेयरमैन श्री राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधियों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर सहकारिता आंदोलन के प्रति अपनी रुचि एवं सहभागिता का परिचय दिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर की सहकारी सभाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू करना एक ऐतिहासिक कदम है। इस पहल से सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा प्रत्येक सदस्य में विश्वास की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री राजेंद्र शर्मा ने हिमकोफैड एवं ऊनकोफैड द्वारा सहकारिता आंदोलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए जा रहे सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण शिविरों में सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों से समय-समय पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चुरूडू सहकारी सभा के प्रधान श्री गुरदेव भुल्लर ने हिमकोफैड एवं ऊनकोफैड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन तथा कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जारी रखने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन के बारे में जागरूक किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहकारी सभाओं की प्रबंध व्यवस्था, सहकारी शिक्षा तथा सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।