Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर-सहकारी प्रबंधन केंद्र, गरली

8 photos

दिनांक 10 जुलाई 2026 को सहकारी प्रबंधन केंद्र, गरली में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफेड) द्वारा सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश की 20 से अधिक सहकारी सभाओं के प्रधानों, सचिवों, समिति सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के चेयरमैन श्री विक्रम शर्मा 'डिक्की' ने सहकारी संस्थाओं को किसान, बागवान एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला बताते हुए उन्हें अधिक सशक्त, आधुनिक एवं जनोपयोगी बनाने पर बल दिया। शिविर में प्रतिभागियों को डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।