Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

दौलतपुर चौक सहकारी कृषि सेवा सभा में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर आयोजित

5 photos

दिनांक 6 सितंबर, 2026 को दौलतपुर चौक सहकारी कृषि सेवा सभा (CAS), जिला ऊना में प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं सभा के सदस्यों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभा के सदस्यों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को सहकारिता के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों तथा सभा की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को सहकारी सभा के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान सदस्यों को सभा के कामकाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रबंधन समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों को समझने तथा सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के महत्व से अवगत करवाया गया। साथ ही, सभा के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में सदस्यों के सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ मर्यादित (हिमकोफैड) द्वारा प्रदेश में सहकारी शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाना तथा प्रदेश में सहकारी आंदोलन को और अधिक मजबूत करना है।