Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

टांडी दुग्ध संग्रहण केंद्र में दुग्ध सहकारी सभाओं के सचिवों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर आयोजित

5 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ मर्यादित (हिमकोफैड) द्वारा दिनांक 29.09.2026 को जिला मंडी के टांडी स्थित दुग्ध संग्रहण केंद्र में दुग्ध सहकारी सभाओं के सचिवों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दुग्ध सहकारी सभाओं के सचिवों को सहकारिता के मूल सिद्धांतों, दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रभावी प्रबंधन तथा उनके दैनिक कार्यों के सुचारू संचालन के संबंध में जागरूक करना था। शिविर के दौरान दुग्ध सहकारी सभाओं के कामकाज, सचिवों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, दुग्ध संग्रहण व्यवस्था, अभिलेखों के उचित रखरखाव, वित्तीय अनुशासन तथा सभाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने और दुग्ध सहकारी सभाओं को अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को अवगत करवाया गया कि दुग्ध सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, दुग्ध उत्पादकों को संगठित करने तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन सभाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में सचिवों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिमकोफैड द्वारा प्रदेश में सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सचिवों एवं सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं आत्मनिर्भर बनाकर हिमाचल प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सशक्त करना है।