Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन-हमीरपुर

8 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा दिनांक 25.08.2026 को बचत भवन, हमीरपुर में जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री सुनील शर्मा बिटू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सहकारी सभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम लोगों से सीधे जुड़ी हुई हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सहकारी सभाओं द्वारा उठाए गए अधिक ब्याज दर, एचआर पॉलिसी, कंप्यूटरीकरण तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने तथा इनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व हिमकोफैड के निदेशक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। सम्मेलन के दौरान सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर श्री रवि कुमार ने जिले की सहकारी सभाओं की प्रगति एवं गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में कुल 368 सहकारी सभाएं कार्यरत हैं, जिनसे दो लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर हिमकोफैड के निदेशक श्री संतोष शर्मा एवं श्री राजेश ठाकुर, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, हिमकोफैड के पदाधिकारी तथा जिले की विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।