Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

जरोल सहकारी कृषि सेवा सहकारी सभा में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर आयोजित

5 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा दिनांक 10 सितंबर, 2026 को जरोल सहकारी कृषि सेवा सहकारी सभा में सभा के सदस्यों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को सहकारिता के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों तथा सहकारी संस्थाओं के सुचारू संचालन के संबंध में जागरूक करना था। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सहकारी संस्थाओं के प्रबंधन, प्रबंधन समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, सदस्यों के अधिकारों तथा सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ बनाने में उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही, आपसी सहयोग एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। प्रतिभागियों को यह भी अवगत करवाया गया कि सहकारी संस्थाओं की प्रगति में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी तथा प्रबंधन समिति की प्रभावी कार्यप्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।हिमकोफैड द्वारा प्रदेश में सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं सशक्त बनाना तथा हिमाचल प्रदेश में सहकारी आंदोलन को नई दिशा प्रदान करना है।