Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

जोगिंदर नगर में प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर आयोजित

6 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा दिनांक 22.09.2026 को जोगिंदर नगर में सहकारी संस्थाओं की प्रबंधन समितियों के सदस्यों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की प्रबंधन समितियों के सदस्यों को सहकारिता के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों तथा संस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जागरूक करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रबंधन समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, संस्थाओं के सुचारू संचालन, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में इस बात पर बल दिया गया कि सहकारी संस्थाओं की सफलता के लिए प्रबंधन समिति के सदस्यों का सक्रिय योगदान, लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली तथा सदस्यों के हितों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, सहकारी संस्थाओं को अधिक सुदृढ़, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। हिमकोफैड प्रदेश में सहकारी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की क्षमता का विकास करना तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करना है।