Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

गरली में नवनिर्वाचित सहकारी सचिवों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

4 photos

गरली, 14 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा गरली में नगरोटा बगवां क्षेत्र की नवनिर्वाचित सहकारी सभाओं के सचिवों के लिए दो दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर हिमकोफैड के चेयरमैन श्री विक्रम शर्मा (डिक्की) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से दूध उत्पादक सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों एवं सचिवों के लिए आयोजित किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सहकारी समितियों के संचालन, प्रबंधन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर में पशुपालन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड के अधिकारियों ने भी भाग लिया। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सहकारी दुग्ध उत्पादकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।