दिनांक 9 जुलाई 2026 जसवां-परागपुर क्षेत्र की जंडौर सहकारी समिति के प्रांगण में हिमकोफेड द्वारा खण्ड स्तरीय एक दिवसीय सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रधानों, सचिवों, समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमकोफेड के चेयरमैन श्री विक्रम शर्मा डिक्की उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सहकारी संस्थाओं को ग्रामीण विकास एवं कृषि क्षेत्र की सशक्त आधारशिला बताते हुए सरकार द्वारा सहकारी समितियों में पारदर्शिता एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र, गरली के प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य श्री रघुबीर सिंह पठानिया, पंचायत प्रधान श्रीमती सीमा कुमारी तथा जन्दौर सहकारी समिति के प्रधान श्री संसार चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
/