Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन- विकास खण्ड गगरेट

8 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड), शिमला द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2026 को विकास खण्ड गगरेट की सहकारी सभाओं के लिए भंजाल CAS में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 130 से 140 प्रबंध समिति सदस्यों, कर्मचारियों एवं सामान्य सदस्यों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन हिमकोफैड के सहकारी शिक्षा अनुदेशक, नूरपुर श्री बलवंत सिंह द्वारा किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सहकारी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई तथा सहकारी सभाओं के प्रभावी संचालन एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला सहकारी विकास संघ (उनकोफैड) के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र जसवाल, सचिव श्री अंकित बाली, ब्लॉक इंस्पेक्टर गगरेट श्री अशोक कुमार, PACS कंप्यूटरीकरण परियोजना के जिला प्रमुख श्री नीरज कुमार, हिमकैप्स के निदेशक श्री कश्मीर सिंह एवं निदेशक श्री बलजीत पम्मा, KCC बैंक के सहायक प्रबंधक श्री गुलशन कुमार, ब्लॉक कर्मचारी सहकारी सभाओं के प्रधान श्री राजिंद्र राणा, उन्नति मल्टीस्टेट के निदेशक श्री विनय कालिया, श्री याज्ञनिक एवं श्री केशव गौरव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे। शिविर के आयोजन में भंजाल सहकारी सभा के सचिव श्री प्रशान्त एवं प्रबंध समिति का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अंत में श्री रविन्द्र जसवाल ने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया तथा सभी के सहयोग से शिविर के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का समापन हुआ।