Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन- विकास खण्ड ऊना

8 photos

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड), शिमला द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को विकास खण्ड ऊना में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य वक्ता श्री बलवंत सिंह ने प्रतिभागियों को सहकारी अधिनियम, सहकारी नियमों एवं उपविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सहकारी सभाओं के सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला तथा सहकारी संस्थाओं के सुचारू संचालन में सदस्यों की भूमिका के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, खण्ड निरीक्षक, सहकारी सभाएं ने ऋण वसूली प्रक्रिया के संबंध में प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने ऋण वसूली से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया एवं सहकारी सभाओं द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया।शिविर के दौरान प्रतिभागियों द्वारा सहकारी सभाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा उनके प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।