झालमा में 18 जून, 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाहौल-स्पीति के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, प्रबंधन एवं लेखा-परीक्षण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों के ज्ञान एवं कार्यकुशलता में वृद्धि करना तथा सहकारी संस्थाओं के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना रहा।
/