धर्मशाला वृत के अंतर्गत कांगड़ा ब्लॉक की विभिन्न सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों के लिए 24 जुलाई, 2026 को मटौर कृषि सहकारी सभा के प्रांगण में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 पदाधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में सहकारी प्रबंध संस्थान, गरली के प्रधानाचार्य श्री सुरेश जरियाल, सहकारिता विभाग के निरीक्षक श्री सचिन भरमौर एवं श्री दीप कुमार, जिला सहकारी संघ के निदेशक मंडल सदस्य श्री वरेन्द्र कुमार तथा जिला सहकारी संघ के सचिव श्री रवि ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों को सरकार की नई नीतियों, सहकारी सभाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा सहकारिता क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा अपनी समस्याएं एवं कठिनाइयां भी विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। विभागीय अधिकारियों ने पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर का उद्देश्य सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों को नवीनतम नीतियों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनके कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
/