Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर-ऊना

6 photos

ऊना, 12 अगस्त। बगाणा विकास खंड के अंतर्गत सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों एवं कर्मचारियों के लिए सहकारी शिक्षा एवं सभा प्रबंधन व्यवस्था पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बौल सहकारी सभा में ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा किया गया। शिविर में ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं ऊना कुशल राणा, निरीक्षक अश्विनी कुमार, हिमकोफैड के सहकारी शिक्षा अनुदेशक बलवंत सिंह, सभा के पूर्व सचिव राम प्रकाश, उपाध्यक्ष कुसुम सहित विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में ऐसे प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा सदस्यों का विश्वास बढ़ेगा। जिला निरीक्षक कुशल राणा ने सहकारी सभाओं को विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं मार्गदर्शन की जानकारी दी। निरीक्षक अश्विनी कुमार ने सभाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि बगाणा विकास खंड की सभी सहकारी सभाओं का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। हिमकोफैड के शिक्षा अनुदेशक बलवंत सिंह ने सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली, सदस्यता, ऋण एवं बचत योजनाओं तथा सदस्यों के कल्याण से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने सहकारी अधिनियम एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। अंत में सहकारी सभा के सचिव मनोज कुमार ने हिमकोफैड एवं ऊनकोफैड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।